India Post GDS Result 2026 2nd Merit List: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है. इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर लिस्ट जारी की गई है. जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है वो इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं. होमपेज पर कैंडिडेट कॉर्नर सेक्शन पर जाकर स्टेट-वाइज मेरिट लिस्ट दिखेगी. जिसे डाउनलोड कर लें. इस मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स के नाम हैं. बता दें कि इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के लिए लाखों कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था. आपको बता दें कि पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब कैंडिडेट्स को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार है. बता दें कि इंडिया जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद मार्च के अंतिम सप्ताह या उसके बाद जारी की जा सकती है,
India Post GDS Result 2026 Live Updates स्टेट वाइज 1st मेरिट लिस्ट इस तरह करें चेक
● इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाना होगा.
● वेबसाइट पर शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स शेड्यूल 1 जनवरी 2026 पर क्लिक करें.
● अब यहां अपने राज्य को चुनें और उसमें मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करिए.
● अब एक पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसमें आप अपनी डिटेल चेक करिए.
India Post GDS Second merrit list 2026 : 2nd मेरिट India GDS की लिस्ट कब तक?
पहली मेरिट लिस्ट का डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन होने के बाद दूसरी मेरिट लिस्ट मार्च माह के अंतिम सप्ताह या उसके बाद आने की उम्मीद है. आपको बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 28740 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.
Gramin Dak Sevak क्या है वेरिफिकेशन का पूरा प्रोसेस
Gramin Dak Sevak 2026 मेरिट लिस्ट में ये भी बताया गया है कि दस्तावेज वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए राज्य की किस डिवीजन में जाना होगा. शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को वेरिफिकेशन के लिए सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स की ओरिजिनल और सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी के दो सेट के लेकर जाने होंगे.
