CTET Answer Key 2026 Today: सीटेट आंसर की को लेकर देश भर के समस्त छात्र इंतजार कर रहे हैं। 7 व 8 फरवरी को सीटेट की परीक्षा आयोजित की गई थी। बिहार के दो सेंटर पर एग्जाम 1 मार्च को आयोजित हो चुका है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के माध्यम से इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी किए जाने की तैयारी चल रही है। मिली जानकारी के आधार पर जल्द ही सीटेट की आंसर की जारी की जाएगी और अभ्यर्थी उत्तर कुंजी ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर चेक कर पाएंगे। परीक्षार्थी लॉगिन डिटेल दर्ज करते हुए इस आंसर की को डाउनलोड कर पाएंगे।
इन डेट्स पर अभ्यर्थी सीटेट हेतु आपत्ति दर्ज कर पाएंगे
सीटेट आंसर की जारी हो जाने के बाद अभ्यर्थी इसको अपने प्रश्नों से मिलान कर पाएंगे। इस दौरान अगर छात्र उत्तर से संतुष्ट नहीं है तो वह निर्धारित तिथियां के अंदर ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज कर पाएंगे। आपत्ति दर्ज करने हेतु ₹1000 प्रति प्रश्न के अनुसार शुल्क भुगतान करना पड़ेगा।
सीटेट की आंसर की आज कभी भी
सीटेट की आंसर की को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट तिथियां निर्धारित नहीं है। लेकिन मिली जानकारी के आधार पर सीटेट की आंसर की कभी भी किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। और लाखों उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही समाप्त हो सकता है। मिली जानकारी के आधार पर सीटेट की आंसर की आज 3 मार्च को भी जारी किया जा सकता है। तमाम मीडिया सूत्रों के अनुसार सीटेट के आंसर की को लेकर अब इंतजार की घड़ियां कभी भी समाप्त हो सकती हैं।
इन तरीकों से प्रोविजनल आंसर की कर पाएंगे डाउनलोड
- सीबीएसई सीटीईटी आंसर की 2026 डाउनलोड करने हेतु ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर पहुंचना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ में आंसर की से संबंधित एक्टिव लिंक पर क्लिक कर देना है।
- रोल नंबर डेट ऑफ़ बर्थ दर्ज करते हुए लॉगिन करना है।
- इसके बाद आंसर की स्क्रीन पर शो होने लगेगी जहां से आप इसको डाउनलोड कर पाएंगे।
- लॉगिन के माध्यम से आप इस आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर पाएंगे।
सीटेट का रिजल्ट कब होगा घोषित जानिए
सीटेट की आंसर की जारी होने के बाद उस पर आपत्तियों का निराकरण सीबीएसई के माध्यम से होगा। गठित विशेषज्ञों की टीम के माध्यम से यहां निराकरण होगा और फाइनल आंसर की तैयार होगी। अंतिम उत्तर कुंजी को ध्यान रखते हुए अभ्यर्थियों के रिजल्ट की घोषणा होगी। इस माह के अंत तक जारी होने की पूरी संभावना है। इस परीक्षा में पास होने हेतु सामान्य हेतु कट ऑफ 60 फीसदी और ओबीसी एससी और एसटी पीडब्ल्यूडी वर्ग हेतु 55% निर्धारित किया गया है।
